नड्डा ने पूरी की OBC के बड़े चेहरे कल्याणसिंह की अंतिम इच्छा.. “कल्याण” मॉडल पर चल रही है योगी सरकार…
तत्कालीन राजनीति में अटलबिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी के बाद कल्याण सिंह सबसे ज्यादा सुने जाने वाले भाजपा के लोकप्रिय नेता नेता थे।
1991 के चुनाव में उत्तरप्रदेश में 221 सीटें पाने के बाद कल्याण सिंह को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने साबित किया कि पिछड़े वर्ग को भी सवर्णो जैसा महत्व पार्टी में दिया जाता है।
कल्याण का स्पष्ट सिद्धांत था कि सबको अपनी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। 6 दिसंबर 1992 की घटना में उन्होंने खुद पर भी इसको साबित भी किया।
कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री बनने के बाद नकल रोकने के लिए कड़े कानून लागू किए। इसके प्रावधान इतने सख्त थे कि बच्चों और उनके अभिभावकों की हथकड़ी लगी तस्वीरें बोर्ड परीक्षा के दौरान सार्वजनिक होने लगीं।
संगठित अपराध और माफियाओं के खिलाफ बड़ी कारगर कार्रवाइयों की शुरुआत कल्याण सिंह ने ही की थी। उनके डेढ़ साल के पहले कार्यकाल में 1200 से अधिक अपराधी जेल भेजे गए और उसी कल्याण मॉडल पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चल रहे हैं।
बीती रात्रि उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणसिंह का निधन 89 वर्ष की आयु में हो गया था।आज प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में जेपी नड्डा ने कल्याण सिंह की आखिरी इच्छा को पूरा करते हुए उनके पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे से ढंका।
