राफेल विमान का पहला स्क्वाड्रन अंबाला में..

नई दिल्ली। वायुसेना को राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप 27 जुलाई को मिलेगी। बताया जा रहा है कि 4 से 6 राफेल विमान अंबाला एयरबेस पर पहुंच जाएंगे। एयरबेस पर 27 जुलाई को छह राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप आएगी। पहले चार विमानों को पहली खेप में आना था।भारतीय वायुसेना की गोल्डन एरो स्क्वाड्रन अगस्त में राफेल विमानों के साथ मोर्चा संभाल लेगी। फ्रांस से भारतीय पायलट राफेल को भारत ला रहे हैं। राफेल विमान को आसमान को अजेय योद्धा माना जाता है। हवा से हवा में मार करने वाले लंबी दूरी की मिसाइलों से इसे लैस किया जा सकता है। इसका निशाना अचूक होता है। उम्मीद है कि भारत द्वारा ऑर्डर किए गए सभी 36 राफेल विमानों की डिलिवरी 2022 में हो जाएगी। राफेल विमान का पहला स्क्वाड्रन अंबाला में तैनात होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *