निधन : संतोष देवांगन (राज्य हथकरधा विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष )

कोरबा। जिले के उमरेली के निवासी और राज्य हथकरधा विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष मृदुभाषी संतोष देवांगन का आज 52 वर्ष की अल्पायु में शाम रायपुर के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उन्हें कोरोना संक्रमित होने पर इलाज के लिए एम्स में भर्ती किया गया था। वे पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका इलाज डॉक्टरो की देखरेख में किया जा रहा था, परंतु तबियत बिगड़ने के बाद उनकी मृत्यु आज शाम साढ़े छः बजे के आस पास हो गई। पूर्व अध्यक्ष के पार्थिव शरीर को रायपुर से उमरेली लाया गया है,जहां कोविड-19 नियमों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।