कोरबा साहू समाज ने वीर भामाशाह को याद किया
कोरबा। माता कर्मा सेवा समिति कोरबा तत्वधान में भामाशाह जी की जयंती कार्यालय खरमोरा रोड पोड़ीबहार कोरबा में सचिव विनोद कुमार साहू के निवास में दिनाक 29/42024 को मनाया गया जिसमे सर्व प्रथम भामाशाह जी की पूजा अर्चना कर आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष समिति प्रेमलाल साहू , उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा साहू , सचिव विनोद कुमार साहू, कोषाध्य शिव शंकर साहू, संरक्षक गजानंद साहू, प्रसाद साहू, गोरे लाल साहू ,जिला साहू संघ कोरबा,जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू , ,समिति के सयुक्त सचिव चक्कर धर साहू, श्रीमती पूर्णिमा साहू, खरमोरा केंद्र के अध्यक्ष पुष्पेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष छबिलाल साहू, गंगाधर साहू,मोतीलाल साहू स्वजाति बंधु उपस्थित रहे।

