बागेश्वर बाबा ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को इतने वोटों से जीतने का आशीर्वाद दिया..!
कोरबा। चिरमिरी में जाने माने कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमत कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजन की जिम्मेदारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल संभाल रहे थे और चुनाव भी है सो कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय भी कथा सुनने के लिए पहुंची। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा भी हनुमत कथा का रस लेने लिए पहुंचे थे।
बागेश्वर धाम महाराज की कथा सुनने के लिए कांग्रेस के लोगों की भी भीड़ पहुंची थी, उनका भी भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।हनुमत कथा सुनने वालों में कांग्रेस नेताओं की संख्या अच्छी खासी रही। कयास लगाए जा रहे हैं कि इनका मन भी EVM का बटन दबाते समय भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए जा सकता है।


