शहर विधायक लखनलाल देवांगन से मिले परिषद व प्रकोष्ठ के अधिवक्तागण

कोरबा। प्रथम भाजपा निर्वाचित कोरबा विधायक लखनलाल  देवांगन से उनके निवास कोहडिया में विधि प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक दुबे ,सुरेश कुमार शर्मा, कृष्णा द्ववेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार अज्ञेय, जय प्रकाश घिलहरे  सहित जिला विधि प्रकोष्ठ भाजपा के सयोजक राजेंद्र साहू, सह संयोजक चंद्रदीप शर्मा सहित अनीस सक्सेना, बुधराम पटेल,  राम शंकर साहू , अनिल देवांगन, रवि भगत, तुलसी विश्वकर्मा ,दिनेश साहू, अखिलेश साहू,  रवि शुक्ला ,राजेश्वर दीवान ,विजय साहू सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों,समस्त कार्यकर्ताओ ने मुलाकात कर ऐतिहासिक जीत की बधाई देकर हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त किए।
उक्ताशय की जानकारी सुरेश कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ कोरबा छत्तीसगढ़,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधि प्रकोष्ठ भाजपा (छ. ग.) ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Veerchhattisgarh
अपने ग्रुप्स में शेयर कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *