21 जून 2023 को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

21 जून 2023 को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : सर्बानंद सोणोवाल

• उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मध्य प्रदेश के जबलपुर में सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने आज कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) का आगामी 9वां संस्करण इस साल कई अनोखे कार्यक्रमों का साक्षी बनेगा। इस वर्ष के आईडीवाई का मुख्य आकर्षण यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में उसी स्थान पर सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे, जहां से 9 साल पहले प्रधानमंत्री ने 2014 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था।

मीडिया से बातचीत में सर्बानंद सोणोवाल ने बताया कि आईडीवाई 2023 को मनाने की तैयारी न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर जोर-शोर से चल रही हैं। भारत में इस वर्ष आईडीवाई का मुख्य कार्यक्रम 21 जून 2023 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में होगा।

Veerchhattisgarh

भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश, केंद्रीय आयुष और बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंदा सोनोवाल,  डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, श्री प्रहलाद सिंह पटेल, केंद्रीय जल शक्ति और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री, डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, श्री इंदर सिंह परमार, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन, मध्य प्रदेश सरकार, राम किशोर (नैनो) कावरे, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष और जल संसाधन के लिए, मध्य प्रदेश सरकार श्री राकेश सिंह, सांसद, जबलपुर आदि की उपस्थिति में सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

श्री सोणोवाल ने कहा कि आईडीवाई 2023 के लिए इस वर्ष की थीम “वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग” एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य का वर्णन करती है।  वसुधैव कुटुम्बकम प्राचीन काल से ही भारतीय विरासत के लिए मार्गदर्शन कराने वाला प्रकाश रहा है और हमारे लोकाचार व सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने इसके चारों ओर बुने गए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि योग के अभ्यास के माध्यम से वैश्विक समुदाय विभिन्न मौजूदा स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान खोजने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि इस साल मार्च में आयुष मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए 100 दिनों के काउंटडाउन अभियान ने शहरों में योग को लेकर जागरूकता फैलाने में व्यापक गति हासिल करने में योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *