32 साल बाद भारत की बहु बनी पाकिस्तान की बेटी

भारत सरकार ने लंबे अरसे के बाद पाकिस्तान की बेटी को भारतीय नागरिकता दी है। पिछले 32 साल से निकाह के बाद से फाखरा नौरीन एलटीवी पर बुलंदशहर में रह रहीं थीं। भारतीय नागरिकता मिलने पर फाखरा ने सरकार का शुक्रिया अदा किया है। फाखरा का परिवार भी भारत की नागरिकता मिलने से काफी खुश है। बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह पाकिस्तान की बेटी फाखरा नौरीन को भारतीय नागरिकता मिलने पर भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपा है।पाकिस्तान के झेलम की रहने वाली फाखरा नौरीन का 19 दिसंबर 1988 को बुलंदशहर के रहने वाले नसीम से निकाह हुआ था।