संविधान से मतदान तक, बूथ स्तर पर बढ़ेगी चुनावी साक्षरता; BLO का प्रशिक्षण सम्पन्न

मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 22- कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का प्रशिक्षण सम्पन्न

कोरबा/भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का 28 सितम्बर 2026 को इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में श्री विपिन दुबे आईएएस अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र तथा सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Veerchhattisgarh

प्रशिक्षण में उपस्थित बीएलओ को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री विपिन दुबे ने मतदान केन्द्रों में स्वीप कार्ययोजना के तहत् सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएलओ को अपने मतदान केंद्र में ईएलसी क्लब गठित कर उसके नोडल अधिकारी के रूप में सभी पात्र मतदाताओं विशेषत: भावी मतदाताओं के रूप में 14 से 17 वर्ष आयु के कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं एवं 18 से 25 वर्ष के नवीन युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने जागरूकता बढ़ाने के लिए निर्देशित किए।

प्रशिक्षण में उपस्थित सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने मतदान केन्द्रों में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किए जाने के लिए कहा। उन्होंने सभी बीएलओ से चुनावी साक्षरता एवं जागरूकता गतिविधियों में भारत के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रियाओं पर सभी मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा।
प्रशिक्षण में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO को मतदाता पंजीकरण प्रक्रियाओं और मतदाता सेवाओं के बारे में सभी मतदाताओं को जागरूकता लाने के लिए बूथ लेवल पर इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया।

प्रशिक्षण में शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. डी पी टंडन, ईएलसी प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ओट्टी, नूतन पाल कुर्रे, डॉ. प्रिंस मिश्रा, मास्टर ट्रेनर्स एम.एस कंवर, कुमुद डहरिया, गजेंद्र देवांगन, मनोज लोहानी, अनुविभागीय निर्वाचन कार्यालय कटघोरा के कर्मचारी- गोपाल आदित्य, आशीष विश्वकर्मा, सत्येंद्र सोनवानी, राहुल प्रजापति सहित कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी BLO उपस्थित थे।
बूथ लेवल अधिकारियों के अगले चरण के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु
दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं।
इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *