खड़े हुए मंत्री लखनलाल देवांगन और उद्घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के इस फोटोशूट के मायने क्या हैं..!

कोरबा। राजनीति में पद और उम्र से कहीं बड़ा स्थान संगठनात्मक सम्मान और सहजता का होता है। इसका उदाहरण दर्री मेन रोड पर उस समय देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लखनलाल देवांगन ने अपने दिवंगत भ्राता श्री जयमंगल देवांगन के सुपुत्र एवं अपने भतीजे देवेश देवांगन के नवीन प्रतिष्ठान “तुलसी इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स” का शुभारंभ स्वयं करने के बजाय भाजपा के अपेक्षाकृत अपने से कम उम्र के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में कराया।
मंत्री का पद हो, वरिष्ठता हो या राजनीतिक कद, इन सबके बावजूद अपने भतीजे के प्रतिष्ठान के शुभारंभ के लिए जिलाध्यक्ष को मुख्य अतिथि बनाना संगठन के प्रति सम्मान और सहजता का परिचय माना जा रहा है।

हर कार्यक्रम में ये नेता द्वय अक्सर एक साथ ही नजर आते हैं लेकिन इस कार्यक्रम में जिस आत्मीयता के साथ दोनों नेता साथ दिखाई दिए, उसने संगठन के भीतर उनके बीच कथित मतभेदों को लेकर समय-समय पर उड़ने वाली चर्चाओं पर भी विराम लगाने का काम किया।
दरअसल, राजनीति में अफवाहों का अपना बाजार होता है और कई बार सामान्य राजनीतिक गतिविधियों को भी मतभेद का रंग दे दिया जाता है। ऐसे में एक पारिवारिक आयोजन में मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को मुख्य अतिथि बनाना और दोनों का साथ दिखाई देना अपने आप में एक सहज राजनीतिक संदेश देता है कि संगठन में पद छोटे-बड़े हो सकते हैं, लेकिन सम्मान की भावना उससे कहीं बड़ी होती है।
इस अवसर पर गोपाल मोदी ने विधिवत नवीन प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। मंत्री लखनलाल देवांगन का यह सहज निर्णय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय रहा। उम्र और पद के लिहाज से वरिष्ठ होने के बावजूद जिलाध्यक्ष को मुख्य अतिथि बनाकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन करवाना उनके संगठन के प्रति सम्मान और सहज राजनीतिक संस्कार को दर्शाता है।

Veerchhattisgarh


कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, तुलसी ठाकुर, लखन चंद्रा, संजय कुर्मवंशी, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, सरोज शांडिल्य, पार्षद श्रीमती प्रीति शर्मा, श्रीमती सीमा कंवर, मुकुंद कंवर, श्रीमती राधा महंत, अंजय अग्रवाल, भुवनेश्वर दुबे, तोमेश यादव, अनिल गिरी, दीपक अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।
नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों ने देवेश देवांगन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं कार्यक्रम ने भाजपा के भीतर मंत्री लखनलाल देवांगन और जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के बीच समय-समय पर चर्चा में आने वाले कथित मतभेदों की अफवाहों को भी पीछे छोड़ते हुए संगठन में आपसी सम्मान और समन्वय की तस्वीर सामने रखी।
कार्यक्रम के बाद देवांगन परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

बड़प्पन पद से नहीं, व्यवहार से दिखता है… मंत्री देवांगन ने जिलाध्यक्ष मोदी से कराया भतीजे के प्रतिष्ठान का शुभारंभ

कोरबा। राजनीति में बड़प्पन केवल बड़े पद पर बैठने से नहीं आता, बल्कि कभी-कभी छोटे से व्यवहार में उसकी बड़ी झलक दिखाई देती है। दर्री मेन रोड पर ऐसा ही एक राजनीतिक संदेश उस समय देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने दिवंगत भ्राता श्री जयमंगल देवांगन के सुपुत्र एवं अपने भतीजे देवेश देवांगन के नवीन प्रतिष्ठान “तुलसी इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स” का शुभारंभ अपने से उम्र में काफी छोटे भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में कराया।
मंत्री का पद हो, वरिष्ठता हो या राजनीतिक कद, इन सबके बावजूद अपने भतीजे के प्रतिष्ठान के शुभारंभ के लिए जिलाध्यक्ष को मुख्य अतिथि बनाना संगठन के प्रति सम्मान और सहजता का परिचय माना जा रहा है।
हर कार्यक्रम में अक्सर ये जोड़ी साथ ही नजर आती है लेकिन इस कार्यक्रम में जिस आत्मीयता के साथ दोनों नेता साथ दिखाई दिए, उसने संगठन के भीतर उनके बीच कथित मतभेदों को लेकर समय-समय पर उड़ने वाली चर्चाओं पर भी विराम लगाने का काम किया।
दरअसल, राजनीति में अफवाहों का अपना बाजार होता है और कई बार सामान्य राजनीतिक गतिविधियों को भी मतभेद का रंग दे दिया जाता है। ऐसे में एक पारिवारिक आयोजन में मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को मुख्य अतिथि बनाना और दोनों का साथ दिखाई देना अपने आप में एक सहज राजनीतिक संदेश देता है कि संगठन में पद छोटे-बड़े हो सकते हैं, लेकिन सम्मान की भावना उससे कहीं बड़ी होती है।
शुभारंभ अवसर पर पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, श्री तुलसी ठाकुर, श्री लखन चंद्रा, श्री संजय कुर्मवंशी, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, श्री सरोज शांडिल्य, पार्षद श्रीमती प्रीति शर्मा, श्रीमती सीमा कंवर, श्री मुकुंद कंवर, श्रीमती राधा महंत, श्री अंजय अग्रवाल, श्री भुवनेश्वर दुबे, श्री तोमेश यादव, श्री अनिल गिरी, श्री दीपक अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने नवीन प्रतिष्ठान के लिए देवेश देवांगन को शुभकामनाएं दीं। आयोजन के माध्यम से देवांगन परिवार ने आत्मीयता और संगठनात्मक समन्वय की एक सहज तस्वीर भी प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *