बालको में प्रिया की दस्तक, पिता की विरासत और भविष्य की कमान, कोरबा दौरे के मायने हुए खास

कोरबा। वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की बेटी और वेदांता लिमिटेड की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रिया अग्रवाल हेब्बार का सूत्रों के अनुसार कोरबा जिले में स्थित बालको प्लांट पहुंची हैं। उनके इस दौरे को लेकर औद्योगिक जगत के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी उत्सुकता है। बालको वेदांता समूह के लिए रणनीतिक महत्व रखने वाली इकाई है और कोरबा जैसे ऊर्जा एवं औद्योगिक केंद्र में प्रिया की मौजूदगी को समूह की जमीनी गतिविधियों को समझने और भविष्य की दिशा पर नजर रखने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
—-
* बालको : मालिक अनिल अग्रवाल की नैय्या विजय बाजपेयी डुबायेंगे..! अडानी से प्रतिस्पर्धा के दौर में..
*..तो क्या श्री बाजपेयी जानबूझकर बालको मालिक अनिल अग्रवाल के विरुद्ध असंतोष का वातावरण निर्मित करना चाहते हैं..?
अडानी समूह के एल्युमिनियम उद्योग में प्रवेश के साथ ही भारतीय एल्युमिनियम बाजार में प्रतिस्पर्धा का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
—-
अनिल अग्रवाल ने जिस संघर्ष, जोखिम और असफलताओं से सीख लेकर वेदांता को वैश्विक पहचान दिलाई, वही सीख अब अगली पीढ़ी तक पहुंचती दिखाई दे रही है। अनिल अग्रवाल की सोच केवल कारोबार और संपत्ति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की नहीं, बल्कि ऐसी संस्था खड़ी करने की रही है जो लंबे समय तक देश और समाज के हित में मजबूती से खड़ी रहे। ऐसे में प्रिया अग्रवाल का बालको पहुंचना बोर्डरूम की रणनीतियों से निकलकर जमीन पर कारोबार की वास्तविकताओं को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा सकता है।
प्रिया अग्रवाल के लिए पिता की यह सीख आज शायद पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वें वेदांता के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन भी हैं और साथ ही उनके कार्यक्षेत्र में पर्यावरण, सामाजिक जिम्मेदारी और संस्थागत बदलाव से जुड़े विषयों पर भी उनका योगदान रहा है। ऐसे में बालको का दौरा केवल एक औपचारिक विजिट नहीं, बल्कि कंपनी के संचालन, कर्मचारियों, तकनीक, उत्पादन और स्थानीय स्तर की वास्तविकताओं को नजदीक से समझने का अवसर भी माना जा सकता है।
प्रिया अग्रवाल का बालको आना इसलिए भी मायने रखता है कि कोरबा वेदांता के औद्योगिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। एल्युमिनियम उत्पादन, ऊर्जा, तकनीक, मानव संसाधन और स्थानीय विकास जैसे कई मोर्चों पर बालको की भूमिका बड़ी है। ऐसे में समूह की अगली पीढ़ी के नेतृत्व से जुड़ी प्रिया अग्रवाल का यहां पहुंचना यह संकेत देता है कि वह केवल बोर्डरूम की रणनीतियों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि जमीनी स्तर पर कारोबार की चुनौतियों और संभावनाओं को भी समझ रही हैं।
दरअसल, कोरबा में प्रिया अग्रवाल की मौजूदगी को एक बेटी के उस सफर के रूप में भी देखा जा सकता है, जिसे पिता ने विरासत से अधिक संघर्ष की सीख दी है। अनिल अग्रवाल ने जिस कठिन रास्ते से गुजरकर वेदांता का निर्माण किया, अब उसी अनुभव और दृष्टि को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की प्रक्रिया दिखाई देती है।
प्रिया अग्रवाल के सामने चुनौती केवल पिता के बनाए कारोबार को आगे बढ़ाने की नहीं, बल्कि उस सोच को आगे ले जाने की है जिसमें कारोबार के साथ संस्थागत मजबूती, जिम्मेदारी, नवाचार और समाज के प्रति प्रतिबद्धता भी शामिल है। ऐसे में कोरबा में प्रिया अग्रवाल की मौजूदगी को वेदांता की अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बालको के भविष्य और बदलते औद्योगिक परिदृश्य से जोड़कर एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। यही कारण है कि इस दौरे पर सिर्फ बालको ही नहीं, बल्कि पूरे औद्योगिक जगत की निगाहें टिकी हुई हैं।
-चित्र इंटरनेट से साभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *