भारत को जानो प्रतियोगिता 31 अगस्त को कोरबा शाखा ने रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान

कोरबा। भारत विकास परिषद दिल्ली मुख्यालय द्वारा भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा का 31 अगस्त को आयोजन किया जा रहा है। पहली बार पूरे देश में यह परीक्षा एक साथ हो रही है इस परीक्षा के लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है. कोरबा शाखा ने भारत को जानो परीक्षा के लिए इतिहास रच दिया है

भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार 31 अगस्त को 11:00 बजे परीक्षा शुरू होगी 45 मिनट में परीक्षार्थियों को 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर देना है

Veerchhattisgarh

इस वर्ष कोरबा शाखा ने राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य(संस्कार) सदस्य धर्मेंद्र कुमार कुदेसिया के कुशल नेतृत्व में क्षेत्रीय संयोजक सेवा महेश गुप्ता और कोरबा शाखा संस्कार संयोजक विष्णु शंकर मिश्रा के अथक प्रयास से 200 से
अधिक विद्यालयों में संपर्क किया गया. इनमें से लगभग सभी विद्यालयों के विद्यार्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं

यह प्रतियोगिता भारत को जानो पुस्तक पर आधारित होती है इस वर्ष कोरबा शाखा द्वारा लगभग 2500 पुस्तक वितरित की गई हैं।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को अपने देश के गौरवशाली इतिहास देश की सुप्रसिद्ध हस्तियों धर्म और संस्कृति से पूर्णतः भिज्ञ कराना है।

कोरबा शाखा अध्यक्ष कमलेश यादव ने भारत को जानो प्रतियोगिता में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *