105 वर्ष की आयु में श्री सहदेव पाल का निधन, पाल समाज में शोक की लहर

कोरबा। पाल समाज कोरबा के वरिष्ठ जन एवं प्रयाग होटल, कोरबा के संचालक स्वर्गीय बाबूलाल पाल के पिता श्री सहदेव पाल का 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पाल समाज एवं क्षेत्र में शोक की लहर है।
श्री सहदेव पाल के निधन को समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन पर समाज के लोगों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

शनिवार सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा

Veerchhattisgarh

परिजनों के अनुसार श्री सहदेव पाल की अंतिम यात्रा शनिवार, 22 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे उनके निवास स्थान पुराना बस स्टैंड, गौरी शंकर गली, कोरबा से निकलेगी। अंतिम यात्रा मुक्तिधाम, मोतीसागर पारा के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *