शत्रुघ्न राठौर की शानदार वापसी, आदर्श सर्व राजी पेटी ठेकेदार समिति में खुशी की लहर

ऐतिहासिक मतों से शत्रुघ्न राठौड़ फिर बने अध्यक्ष

आदर्श सर्व राजी पेटी ठेकेदार समिति कोरबा का चुनाव संपन्न, नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Veerchhattisgarh

कोरबा। आदर्श सर्व राजी पेटी ठेकेदार समिति कोरबा के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अंकित तिवारी, भास्कर राव एवं जीतू पटेल की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई गई, जबकि चुनाव का संचालन राम गोपाल चंद्रा द्वारा किया गया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही शत्रुघ्न राठौड़ ने ऐतिहासिक मतों से पुनः अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होकर शानदार जीत दर्ज की। उनकी जीत के बाद समिति के सदस्यों एवं ठेकेदारों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शत्रुघ्न राठौड़ को पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।


चुनाव में अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। पवन अगरिया को उपाध्यक्ष, संपत महंत को सचिव तथा मुकुंद यादव कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं दायित्व की शपथ लेते हुए समिति के हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
समिति के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि शत्रुघ्न राठौड़ के नेतृत्व में ठेकेदार समिति संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा ठेकेदारों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।
निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। अध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समिति के सदस्यों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *