वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार झा बने CM विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के मीडिया प्रबंधन का सफलतापूर्वक दायित्व निर्वहन कर चुके वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार झा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है।

पंकज कुमार झा को छत्तीसगढ़ के विशेष सचिव के समान ही सुविधाएं मिलेंगी।
छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।


