निधन : वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह ठाकुर, कोरबा
कोरबा। वरिष्ठ पत्रकार श्री विजय सिंह ठाकुर का थोड़ी देर पहले बुधवारी स्थित निवास में निधन हो गया वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कोरबा से प्रकाशित विभिन्न साप्ताहिक और दैनिक समाचार पत्रों को अपनी लगभग 35 वर्षों तक सेवाएं देने वाले 70 वर्षीयश्री विजय सिंह ठाकुर का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। कोरबा प्रेस क्लब ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है।
