गीता महोत्सव : श्रीलंका में 28 फर. से 6 मार्च तक..संसद में होगा ये.. इन देशों में हो चुका आयोजन…
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन श्रीलंका सरकार के अनुरोध पर इस बार कोलंबो में आयोजित किया जा रहा है।
गीता के उपदेशों का अनुसरण करने के लिए श्रीलंका के नागरिकों को भी प्रेरित और जागरूक किया जाएगा। अब केडीबी का तीन सदस्यीय दल श्रीलंका के लिए रवाना हो चुका है। इससे पहले मॉरीशस, इंग्लैंड, कनाडा व आस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव मनाया जा चुका है।

श्रीलंका के बुद्ध शासन, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्य मंत्री विदुर विक्रमनायके ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव एक मार्च से कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। संचालन समिति की बैठक में मंत्री ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य श्रीमद्भागवद गीता की कालजयी शिक्षाओं को लोकप्रिय बनाना है।
महोत्सव में दुनिया भर से हजारों प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें गीता यज्ञ, गीता जप, शोभा यात्रा, समसामयिक रुचि के कई विषयों पर सम्मेलन और कई प्रतियोगिताएं होंगी। 4 मार्च को श्रीलंका की संसद में श्रीमद्भागवद गीता की एक प्रति पेश की जाएगी।
