एस्ट्रो निशांत : ठीक इस समय चंद्रयान-3 की होगी लैंडिंग…

चंद्रयान – 3 की लैंडिंग आने वाली तिथि में होने वाली है। अब इसकी लैंडिंग पर समूचे देश के साथ विश्व की निगाहें टिकी हुई है कि चंद्रयान -3 की लांचिंग सफल होगी या नहीं!
अपने ग्रुप्स में शेयर कीजिए।
पारंपरिक ज्योतिष विद्या से भिन्न चंद्रयान-3 की लैंडिंग के सही समय का ज्योतिषिय आंकलन करना अपने आप मे बेहद दुरुह कार्य है लेकिन फिर भी सटीक समय की गणना करने का प्रयास किया गया है।
गणना वैज्ञानिकों ने भी की है। अब देखना यह है कि वैज्ञानिकों की गणना सही सिद्ध होगी या ज्योतिष के क्षेत्र में परचम लहरा चुके एस्ट्रो निशांत ताम्रकर की..!!
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक सफल भविष्यवाणी कर चुके एस्ट्रो निशांत ताम्रकार (79749329026) चंद्रयान – 3 की सफलता के साथ लैंडिंग के समय के संबंध में जो कहतें हैं वह उन्हीं के शब्दों में…

नमस्कार मित्रो

चंद्रयान बस कुछ घंटों में चांद की सतह पर उतरेगा।

पूरा देश बल्कि पूरा विश्व इस पर नजर गड़ाए हुए है।

सभी को उस पल का बेसब्री से इंतजार है।

23.08.23 लगभग 17: 45 पर चांद की धरती पर हमारा चंद्रयान उतरेगा ऐसा अनुमान हमारे वैज्ञानिकों ने व्यक्त किया है।

इसे हमने भी प्रश्न कुंडली से देखने का प्रयास किया है

जिसमे मेरे मित्र Sunny Jain Astro ji aur bade bhaai Shrawan Kathuria ji ka पूर्ण सहयोग रहा।

हम इस पर एक ऐसा वक्त देखने की कोशिश कर रहे है

जब चंद्रयान चांद की धरती पर उतरेगा।

जितना प्रयास हमने किया

उसमे दिनांक 23.08.2023 को 21:40 से 22:40 का समय हमें दिखता है।

यदि हम इसमें और देखने का प्रयास करे

तो 23 अगस्त 23 सुबह 9 बजे के आसपास से चांद के ऑर्बिट में प्रवेश के संकेत मिलना शुरू हो सकते है।
इसी तरह शुक्र वक्री और चंद्र का संबंध किसी घाटी या दलदली जमीन के पास चंद्रयान का उतरना हो सकता है

और

समय होगा 21:40 से 22 : 40 के मध्य।
मिशन सफलतापूर्वक पूर्ण होना चाहिए।

हमारा प्रयास सफल हो ना हो लेकिन भूत भावन चंद्रशेखर भोले नाथ चंद्रयान पर कृपा करें।

धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *