निधन : कन्हैया लाल रामानी, पुरानी बस्ती, कोरबा

कोरबा। नगर के प्रतिष्ठित मृदुभाषी, अपने सरल व्यवहार से समाज-शहर में विशिष्ट पहचान बना चुके पुरानी बस्ती निवासी कन्हैया लाल रामानी का बुधवार की संध्या अकस्मात निधन हो गया। करीब 5-6 दिवस पूर्व हल्के बुखार के बाद पूर्व से ही हॉस्पिटल में भर्ती अपनी धर्मपत्नी के देखभाल करने की खातिर वे स्वयं भर्ती हो गए थे। उनका निधन समाज, व्यवसाय जगत के लिए अपूर्णीनीय क्षति है। अपने पीछे वे 3 पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।