केंद्रीय कर्मचारियों को 22 जनवरी को मिलेगा अवकाश
कर्मचारी उत्सव में भाग ले सकें इसके लिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को दोपहर दो बजकर 30 मिनट तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर केंद्र सरकार ने पूरे देश के सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों को 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक (आधा दिन) बंद रखने की घोषणा की है।
इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से एक ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि ”अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाई जाएगी। कर्मचारी उत्सव में भाग ले सकें इसके लिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को दोपहर दो बजकर 30 मिनट तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।”
उल्लेखनीय है कि देश इस प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव की तरह मनाने की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री ने लोगों से इस दिन दीपावली मनाने और देश को जग-मग करने की अपील की है।
