फोर्ब्स सूची में भारतीय महिलाओं का दबदबा,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित चार भारतीय महिलाओं ने बनाई जगह

फोर्ब्स की शक्तिशाली महिलाओं की सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 32वें स्थान पर हैं। यह लगातार 5वीं बार है, जब निर्मला सीतारमण ने इस सूची में जगह बनाई है। इस सूची में अन्य तीन भारतीय महिलाओं में एचसीएल कॉर्पोरेशन की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोशनी नादर मल्होत्रा का 60वें स्थान,स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल 70वें स्थान और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ का 76वां स्थान है।

अपने ग्रुप्स में शेयर कीजिए।

फोर्ब्स की शक्तिशाली महिलाओं की सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 32वें स्थान पर हैं। यह लगातार 5वीं बार है, जब निर्मला सीतारमण ने इस सूची में जगह बनाई है। पिछले साल वो इस सूची में 36वें स्थान पर रहीं, जबकि 2021 में उन्हें 37वां स्थान मिला था। इस बार की रैंकिंग में स्थान महिलाओं के वैश्विक परिवेश में योगदान, महिलाओं तक शिक्षा उनके अधिकारों के लिए काम और लैंगिक हिंसा को कम करने के आधार पर दिया गया है।

इस सूची में अन्य तीन भारतीय महिलाओं में एचसीएल कॉर्पोरेशन की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोशनी नादर मल्होत्रा का 60वें स्थान,स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल 70वें स्थान और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ का 76वां स्थान है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी बिजनेस मैगजीन हर साल दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी करती है। फोर्ब्स चार प्रमुख संकेतों के आधार पर यह रैंकिंग निर्धारित करता है, जिसमें सम्पत्ति, मीडिया, प्रभाव और प्रभाव के क्षेत्र शामिल को शामिल किया जाता है। जबकि राजनीतिज्ञों के लिए पत्रिका ने जीडीपी और जनसंख्या को मानक के तौर पर लिया गया है। वहीं,कॉर्पोरेट लीडर्स के लिए राजस्व मूल्यांकन और एंप्लॉइज की संख्या को मानक के रूप में रखा है।

उर्सुला वॉन डेर लेयेन को मिला पहला स्थान

यूरोपीय आयोग, (यूरोपीय संघ) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को फोर्ब्स ने पहला स्थान दिया है। उर्सुला वॉन डेर लेयेन को जुलाई 2019 में यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा यूरोपीय आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड हैं , लेगार्ड यूरोपीय सेंट्रल बैंक की प्रमुख बनने वाली पहली महिला बनीं थी। लिस्ट में तीसरे नंबर पर संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हैं। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

रोशनी नादर मल्होत्रा दूसरी सबसे प्रभावी भारतीय महिला 

फोर्ब्स लिस्ट में दूसरी सबसे प्रभावी भारतीय महिलाओं में एचसीएल की अध्यक्षा रोशनी शामिल हैं। उन्होंने जुलाई 2020 में एचसीएल के अध्यक्षा के रूप में पदभार संभाला। रोशनी नादर प्रसिद्ध बिजनेसमैन शिव नादर की बेटी हैं और कंपनी में सभी रणनीतिक निर्णयों की प्रभारी भी है।

सोमा मंडल (70वीं रैंक)

फोर्ब्स की सूची में भारतीय महिलाओं में तीसरा नाम 60 वर्षीय सोमा मंडल का है। जनवरी 2021 के बाद वे भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL) की वर्तमान अध्यक्षा हैं,और वह इस पद पर पहुँचने वाली पहली महिला भी हैं।

किरण मजूमदार-शॉ (76वां स्थान)

फोर्ब्स की सूची में चौथा नाम 70 वर्षीय किरण मजूमदार-शॉ का है, एक प्रमुख भारतीय अरबपति उद्यमी हैं। उन्होंने बैंगलोर भारत में बायोकॉन लिमिटेड और बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड की स्थापना और नेतृत्व कर रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *