लोकसभा में तीन अपराध कानून विधेयक चर्चा और पारित करने के लिए पेश

लोकसभा ने भारतीय न्याय – द्वितीय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा द्वितीय संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य द्वितीय विधेयक, 2023 पर चर्चा जारी है। भारतीय न्याय द्वितीय संहिता, 2023, भारतीय दंड संहिता 1860 को प्रतिस्थापित करने के बारे में है, जो कि भारत में आपराधिक अपराधों पर प्रमुख कानून है।
भारतीय नागरिक सुरक्षा द्वितीय संहिता, 2023 आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 को प्रतिस्थापित करने के बारे में है। भारतीय साक्ष्य द्वितीय विधेयक, 2023 बीएसबी2 भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 को प्रतिस्थापित करने के बारे में है। यह अधिनियम भारतीय न्यायालयों में साक्ष्य की स्वीकार्यता को नियंत्रित करता है। यह सभी दीवानी और आपराधिक कार्यवाहियों पर लागू होता है।
वाईएसआरसीपी के तलारी रंगैया ने विधेयक पर चर्चा की शुरुआत करते हुए इसे प्रगतिशील और एकजुट करने वाला बताया। वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारतीय दंड संहिता सजा पर केंद्रित थी, जबकि भारतीय न्याय द्वितीय संहिता न्याय पर केंद्रित है। भाजपा सदस्य पीपी चौधरी ने कहा कि ये तीन विधेयक देशभर की अदालतों में लंबित मामलों की संख्या को कम करने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *