देश में विज्ञान संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नए विज्ञान संग्रहालय खोल रहा संस्कृति मंत्रालय

संस्कृति मंत्रालय विज्ञान की संस्कृति को बढ़ावा देने की स्कीम (SPoCS) के तहत देश भर में नए विज्ञान केंद्र और संग्रहालय विकसित कर रहा है। सभी विज्ञान केंद्र स्कूल और कॉलेज के छात्रों सहित आम जनता के लिए खुले हुए हैं।

संस्कृति मंत्रालय विज्ञान की संस्कृति को बढ़ावा देने की स्कीम (SPoCS) के तहत देश भर में नए विज्ञान केंद्र और संग्रहालय विकसित कर रहा है। सभी विज्ञान केंद्र स्कूल और कॉलेज के छात्रों सहित आम जनता के लिए खुले हुए हैं। केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी.किशन रेड्डी ने राज्यसभा में यह  जानकारी दी।

संस्‍कृति मंत्रालय ने बताया कि विशेष दिनों में, स्थानीय स्कूलों के छात्रों को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, हेरिटेज वॉक आदि में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया जाता है। 15 वर्ष से कम उम्र के छात्रों को संग्रहालयों में निशुल्क प्रवेश मिलता है।

देश में विज्ञान संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयास

मंत्रालय ने बताया कि विभिन्न एनसीएसएम (NCSM) विज्ञान केंद्र स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए विज्ञान मेले, विज्ञान संगोष्ठी, विज्ञान नाटक, विज्ञान प्रदर्शन व्याख्यान, यात्रा विज्ञान प्रदर्शनी आदि जैसे कई वार्षिक कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं।

विगत चार वर्षों के दौरान देश में खोले गए नए विज्ञान संग्रहालय

पिछले चार वर्षों के दौरान एनसीएसएम द्वारा स्थापित किए गए विज्ञान संग्रहालय और विज्ञान केंद्र एनसीएसएम के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य कर रहे हैं।
इनमें से पालमपुर विज्ञान केंद्र, पालमपुर (हिमाचल प्रदेश), जिसकी स्थापना 14 मई, 2022 को की गई थी, एनसीएसएम के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत है। जबकि इनमें तीन विज्ञान संग्रहालय और विज्ञान केंद्र, राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के द्वारा निर्देशित किये जाते हैं, जिनमें बरगढ़ विज्ञान केंद्र, बरगढ़ (ओडिशा) 21 जनवरी 2020 में स्थापना की गई। उदयपुर विज्ञान केंद्र, त्रिपुरा – 28 फरवरी 2021में स्थापित किया गया और उप-क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, बोधगया (बिहार)- 20 जुलाई 2023 को स्थापित किया गया।

राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद 

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (NCSM), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संगठन है। भारत सरकार, एसपीओसीएस योजना के तहत विज्ञान केंद्र/शहर/संग्रहालय/नवाचार केंद्र विकसित करने के लिए कार्यान्वयन एजेंसी है। यह संगठन समाज में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना, पूरे देश में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करना, साइंस सिटीज, साइंस सेंटर्स, इनोवेशन हब, मोबाइल साइंस एग्जीबिशन (एमएसई) आदि जैसी सुविधाएं देना, साइंस सेमिनार, साइंस ड्रामा और साइंस एंड साइंस आउटरीच कार्यक्रम स्थापित करने के काम में लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *