एस्ट्रो निशांत : अप्रैल व मई 2025 तक वाहन क्रय के ये योग व दिन अशुभ-दुर्घटनाकारित..
आप बिस्तर पर 2-3 माह तक अपने जीवन की कल्पना कीजिए। 10-15 दिनों तक लोग ध्यान देंगे-हालचाल पूछेंगे और इसके बाद आप अपने अपनों को ही बोझ लगेंगे। जीवन के हर पल में स्वस्थ शरीर ही आपकी मूल संपत्ति है। धन या वाहनों की नहीं स्वस्थ जीवन के उपायों की खोज करना चाहिए लेकिन बाजारवादी व्यवस्था ने स्वरूप बिगाड़ दिया है,जिससे किसी भी अवसर या पर्व पर वाहन खरीदने के लिए आकर्षक प्रलोभन देकर लोगों को मौत के मुंह में धकेल दिया जाता है।
.
एस्ट्रो निशांत : मुर्गा खाने से ये ग्रह देतें हैं अशुभ फल.. तब आप कुत्ते का मांस खाएंगे… http://veerchhattisgarh.in/?p= 8996
.
अब बात शुभ नक्षत्र की
पुनर्वसु स्वाती श्रवण धनिष्ठा अनुराधा और शतभिषा आदि नक्षत्रों को चल नक्षत्र के रूप में जाना जाता है। इन नक्षत्रों में ही कार या अन्य वाहन खरीदना शुभ माना जाता है।
अगर पुष्य नक्षत्र है लेकिन वर्जित तिथि मंगलवार या शनिवार हो तो नक्षत्र शुभ है लेकिन दिन वाहन क्रय के लिए वर्जित है। इसलिए मैंने बेहद सतर्कता बरतने के साथ शुभ तिथियों को आपके सामने रखा है।
वाहन खरीदने के विषय में नक्षत्रों, तिथियों, दिनों के संबंध में सतर्क रहें,अपने प्रियजनों की जान जोखिम में न डाले।
जिन्हें अविश्वास है वे मेरे द्वारा दी गई तिथियों को लेकर Google में सर्च कर सकते कि जनवरी से मार्च 2023 तक वाहन खरीदने के लिए कौन सी तिथियां सही हैं? 90% ज्योतिषियों और पंचांगो में अशुभता की बात को लेकर एकमत विचार हैं।
–
एस्ट्रो निशांत : वाहन दुर्घटना.. न अटकेंगे न भटकेंगे इसके तिलक से सीधे टारगेट पर पहुंचेंगे http://veerchhattisgarh.in/?p= 7745
–
जो बिना किसी मुहूर्त के जो लोग वाहन क्रय करते है और तुक्के में सही मुहूर्त में अगर खरीदी हो गई तो सब कुछ शुभ-लाभ की स्थितियों से गुजरता है लेकिन गलत मुहूर्त में लिया गया वाहन दुर्घटनाओं का निमंत्रण साथ लेकर आता है।
इसके बाद शारीरिक के साथ ही आर्थिक व मानसिक परेशानियों से आदमी घिर जाता है, कोर्ट-कचहरी के झमेले अलग गले पड़ते हैं।
हर इंसान के जीवन में एक भाग्यशाली अंक भी होता है। किस अंक का वाहन आपको लेना चाहिए, इसके लिए ज्योतिष मुझसे (+919571655523 निशांत ताम्रकार) सलाह ली जा सकती है।
राहुकाल में न क्रय करें
★ आगे जो शुभ मुहूर्त दिए गए हैं उसमें आप वाहन क्रय कर सकते हैं लेकिन यह ध्यान रखें कि इन मुहूर्तों के बीच में एक अशुभ प्रभाव देने वाला राहुकाल भी होता है। दिन की इस अवधि में वाहन क्रय करने से बचे, इस काल में वाहन क्रय करने के लिए भुगतान भी नहीं करें।
राहुकाल प्रतिदिन सप्ताह के सातों दिन में निश्चित समय पर लगभग 90 मिनट तक रहता है। इसे अशुभ समय के रूप मे देखा जाता है और इसी कारण राहु काल की अवधि में शुभ कर्मो को यथा संभव टालने की सलाह दी जाती है। राहु काल अलग-अलग स्थानों के लिये अलग-अलग होता है। इसका कारण यह है की सूर्य के उदय होने का समय विभिन्न स्थानों के अनुसार अलग होता है। इस सूर्य के उदय के समय व अस्त के समय के काल को निश्चित आठ भागों में बांटने से ज्ञात किया जाता है।
2 अप्रैल 2025, बुधवार,शुभ वाहन खरीद मुहूर्त: सुबह 08:49 से 03 अप्रैल 2025, सुबह 06:09 तक, नक्षत्र: रोहिणी
3 अप्रैल 2025, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 06:09 बजे से रात 09:41 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष
6 अप्रैल, 2025, रविवार,शुभ वाहन खरीद मुहूर्त: शाम 07:22 बजे से 07 अप्रैल 2025, सुबह 06:04 बजे तक, नक्षत्र: पुष्य
7 अप्रैल, 2025, सोमवार,शुभ वाहन खरीद मुहूर्त: सुबह 06:04 बजे से सुबह 06:25 बजे तक, नक्षत्र: आश्लेषा, पुष्य
13 अप्रैल 2025, रविवार,शुभ वाहन खरीद मुहूर्त: सुबह 05:58 से 14 अप्रैल 2025, सुबह 05:57 तक, नक्षत्र: चित्रा, स्वाति
14 अप्रैल 2025, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:57 बजे से सुबह 08:25 बजे तक, नक्षत्र: स्वाति
16 अप्रैल 2025, बुधवार,शुभ वाहन खरीद मुहूर्त: सुबह 05:55 से दोपहर 01:16 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा
21 अप्रैल, 2025, सोमवार,शुभ वाहन खरीद मुहूर्त: दोपहर 12:37 बजे से शाम 06:58 बजे तक, नक्षत्र: श्रवण
23 अप्रैल 2025, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:48 से 24 अप्रैल 2025, सुबह 05:47 तक, नक्षत्र: धनिष्ठा, शतभिषा
24 अप्रैल 2025, गुरुवार,शुभ वाहन खरीद मुहूर्त: सुबह 05:47 से सुबह 10:49 तक, नक्षत्र: शतभिषा
30 अप्रैल 2025, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 05:41 बजे से दोपहर 02:12 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी
1 मई 2025, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 11:23 बजे से दोपहर 02:21 बजे तक नक्षत्र: मृगशीर्ष
2 मई 2025, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:04 बजे से 03 मई 2025, सुबह 05:39 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु
4 मई 2025, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:18 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक, नक्षत्र: पुष्य
9 मई 2025, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: दोपहर 02:56 बजे से 10 मई 2025, सुबह 05:33 बजे तक, नक्षत्र: हस्त, चित्रा
11 मई 2025, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: रात 08:01 बजे से 12 मई 2025, सुबह 05:32 बजे तक, नक्षत्र: स्वाति
12 मई 2025, सोमवार,शुभ वाहन खरीद मुहूर्त: सुबह 05:32 से सुबह 06:17 तक, नक्षत्र: विशाखा, स्वाति
18 मई 2025, रविवार,शुभ वाहन खरीद मुहूर्त: शाम 06:52 बजे से 19 मई 2025, सुबह 05:28 बजे तक, नक्षत्र: श्रवण
19 मई 2025, सोमवार,शुभ वाहन खरीद मुहूर्त: सुबह 05:28 बजे से सुबह 06:11 बजे तक, नक्षत्र: श्रवण
23 मई 2025, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: शाम 04:02 बजे से रात 10:29 बजे तक, नक्षत्र: रेवती