रोग पंचक के कारण टल रहा था मंत्रीमंडल का गठन..? लखन लाल देवांगन लेंगे शपथ..सच हुई भविष्यवाणी…

कोरबा। क्या पंचक के कारण मंत्रीमंडल का गठन टल रहा था..? हर बार के पंचक को अलग अलग नामों से जाना जाता है और इस बार दिसंबर का पंचक रोग पंचक था जिसे बेहद अशुभ माना गया है।

दिसम्बर 17, 2023, रविवार को 03:45 पी एम बजे आरंभ हुए पंचक का अंत आज 21 दिसम्बर को बृहस्पतिवार 10:09 पी एम बजे हुआ है।

मान्यता है कि पंचक के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता और फिर इस बार का पंचक तो रोग पंचक था।

कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन को मुख्यमंत्री मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। श्री देवांगन को सुबह से ही उनके समर्थक व नगर के लोग बधाई देने के साथ आतिशबाजी करने लगे थे। नगर आगमन पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।

एस्ट्रो निशांत ने लखनलाल देवांगन के मंत्री बनने के संबंध में पूर्व में ही भविष्यवाणी की थी।

जिले में भाजपा के विधायक लखनलाल देवांगन को लेकर संशय की स्थिति निर्मित थी। नगर निगम के महापौर रहे देवांगन का राजनीतिक कद लगातार बढ़ रहा है। पार्षद पद से राजनीति में कदम रखने के बाद लगातार सफलता मिल रही है।

साय मंत्रीमंडल का विस्तार कल होगा, जिसमें मंत्री बनने वाले नेताओं में बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखन , लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *