साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने..
कोरबा। रवीन्द्र साहू को उनके विगत 30 वर्षों के समाज के दायित्व निर्वहनक के सफल कार्य को देखते हुए ,उन्हें छ ग.प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष श्री अर्जुन हिरवानी द्वारा उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष के पद का दायित्व सौंपा गया हैं।वे पूर्व में राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष, प्रदेश युवा अध्यक्ष के पदों पर रह चुके है।जिला साहू सँघ कोरबा द्वारा उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की गई है कि प्रदेश साहू संघ के भावी योजनाओं, सामाजिक क्रियाकलापो को कार्यरुप में परिणित करने में सक्रियता पूर्वक योगदान करते हुए समाज को उनके मार्गदर्शन में एक नई दिशा मिलेगी।
