सुरेंद्र किशोर : मोदी क्यों बोले – “भाजपा में वंशवाद नहीं चलेगा”
मोदी कहते हैं कि भाजपा में वंशवाद नहीं चलेगा।
————————-
गत यू.पी.ऐसेम्बली चुनाव में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसी भाजपा सांसद के पुत्र को पार्टी टिकट नहीं लेने दिया था।क्या बिहार विधान सभा चुनाव में भी उनका यह नियम लागू होगा ?
भाजपा ने जैसा सन 2022 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में किया था,क्या इस बार बिहार विधान सभा चुनाव में भी वह वही काम करेगी ?
क्या भाजपा के बड़े नेताओं और मौजूदा सांसदों के परिवारों के सदस्यों को भाजपा बिहार में भी उम्मीदवार नहीं बनाएगी ?क्या नये लोगों को टिकट मिलेंगे ?क्या दल के अंदर पीढ़ी- परिवर्तन के काम में बिहार में भाजपा नेतृत्व सफल होगा ?
उत्तर प्रदेश में जब टिकट नहीं मिले तो पार्टी के अंदर व बाहर हलचल रही।
किसने किसका टिकट कटवाया,इसको लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगने लगे।
इसे देखते हुए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने हस्तक्षेप किया।उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि ‘‘भाजपा में वंशवाद नहीं चलेगा।
सांसदों के बेटों का टिकट मैंने कटवाया।
किसी सांसद के बेटा-बेटी को टिकट नहीं मिला।
हां,पहले से जो (नेता पुत्र)एम.एल.ए. थे,उन्हें मिला।
