दिलीप सी मंडल : राहुल गांधी से सीखिए.. LIC के पैसे से दो पाकिस्तान ख़रीदे जा सकते हैं…
गन्ने की खेती से लेकर उसका जूस निकालने व बेचने में सब किसान और साधारण परिवारों के लोग हैं। सारा पैसा जनता के पास जा रहा है।
पब्लिक चार पैसे ज्यादा कमा रही है। ख़रीदने वालों की भी औक़ात बढ़ी है।
खुश होना चाहिए।
वैसे गन्ने का जूस ज़्यादातर जगह इससे सस्ता ही है।
आपके यहां गन्ने का जूस क्या रेट है?
——————-
राहुल गांधी बेहद समझदार व्यक्ति हैं और मेरे पास इस बात के प्रमाण हैं। उनसे हर किसी को सीखना चाहिए। मैं भी उनसे सीखता हूँ।
सोचिए कि राहुल गांधी हर तीसरे महीने जब ये भय दिखाते हैं कि भारत की इकॉनोमी डूब जाएगी, शेयर बाज़ार बर्बाद हो जाएंगे, हाय सेठ लूट लेंगे, निवेशक तबाह हो जाएंगे तो वे अपने शेयर बेच क्यों नहीं देते?
राहुल गांधी का 8 करोड़ रुपये का मार्केट निवेश, उनके चुनावी एफिडेविट के हवाले से देखिए।
मेरी निवेशकों को सलाह है कि: राहुल गांधी राजनीति के चक्कर में जो कहते हैं, उसको इग्नोर करें। यानी ध्यान न दें।
वे जो कर रहे हैं, वह महत्वपूर्ण है।
राहुल गांधी का भारत की इकॉनोमी, उसकी दिशा और शेयर मार्केट पर पूरा भरोसा है। इसलिए वे अपना पैसा निकाल नहीं रहे हैं।
राहुल गांधी से सीखिए।
——————
LIC का मार्केट कैपिटलाइजेशन
मई 2025: ₹6.03 लाख करोड़
राहुल गांधी ने HAL और LIC समेत जिन कंपनियों के डूबने की भविष्यवाणी की थी, सब बढ़िया फूलकर मोटी हो गई हैं। HAL कंपनी ₹ 3.32 लाख करोड़ की हो गई है। ये सब सरकारी हैं।
LIC के पैसे से दो पाकिस्तान ख़रीदे जा सकते हैं (अगर बिकने को राज़ी हो तो)।
– श्री दिलीप सी मंडल के पोस्ट से साभार।
