आर्टिकल 370 : छत्तीसगढ़ में CM साय ने किया टैक्स फ्री.. शैतान के आगे आर्टिकल 370 की बढ़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़ में ‘आर्टिकल 370’ को राज्य में कर मुक्त घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने इसकी घोषणा की है।
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम स्टारर ‘आर्टिकल 370’ फरवरी में देशभर में रिलीज हुई थी। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसके साथ ही फिल्म में यामी के अभिनय प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ हुई है। यह फिल्म कश्मीर में आतंकवाद के बढ़ने और इसके खिलाफ सरकार की लड़ाई पर आधारित है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने ‘आर्टिकल 370’ को राज्य में कर मुक्त घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार शाम को ये फिल्म देखने के बाद ये घोषणा की है।
आर्टिकल 370′ की थमी नहीं रफ्तार
‘आर्टिकल 370’ पिछले दो हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही है हालांकि अब इस फिल्म को टक्कर देने के लिए अजय देवगन की ‘शैतान’ आ चुकी है लेकिन इसके आने से आर्टिकल 370 की रफ्तार में कोई ब्रेक नहीं लगा है। कुल जमा यह कि आर्टिकल 370 शैतान के वश में नहीं आया है।
