BJP प्रदेश कार्यकारिणी में कोरबा से राजनीति के परशुराम ननकी राम,लखनलाल देवांगन,रामदयाल उइके, विकास महतो, आरिफ खान..
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राज्य में भाजपा की कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन करते हुए कार्यकारिणी में युवाओं को ज्यादा जगह दी गई है और इसके साथ ही सीनियारिटी का भी ध्यान रखते हुए ऊर्जा और अनुभव का मिश्रण आज घोषित कार्यकारिणी में किया गया है।
वहीं कभी सत्ता में रहते हुए अपनी धमक बनाने वाले नेताओं को भी नई कार्यकारिणी में जगह दी गई है। फिलहाल कार्यकारिणी को अंतिम रूप देने के लिए वरिष्ठ नेताओं से राय ली गई है,ऐसा कार्यकारिणी के स्वरूप को देखकर स्पष्ट होता है।

भाजपा की जारी सूची में 9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री व 8 मंत्री समेत 140 लोगों की जंबो जेट टीम है। कोरबा से छत्तीसगढ़ की राजनीति में परशुराम कहे जाने वाले पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ,रामदयाल उइके, विकास महतो, आरिफ खान को शामिल किया गया है।

