कोरोना काल में नया जंजाल : गुलमोहर के पेड़ों पर जहरीले रहस्यमय कीड़ों का प्रकोप
कोरबा में गुलमोहर के पेड़ों पर रहस्यमय कीड़ों के प्रकोप से जिले में लोग पिछले करीब 4-5 दिनों से परेशान हैं। जिले में गुलमोहर के पेड़ों पर इन कीड़ों की भरमार हो गई है। इन पेड़ों के पास खड़े होने पर ये ऊपर से लोगों पर सैकड़ों की संख्या में गिर रहें हैं।कोरोना काल मे ये नया जंजाल लोगों की समझ से परे है।
ये कीड़े घरों में घुस रहे हैं। इसके अलावा इन पेड़ों के पास से गुजारने में भी लोगों को परेशानी हो रही है। इनके काटने से हो रही खुजली ने लोगों को परेशान कर रखा है।
न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट में इन कीड़ो की बहुतायत है, इससे कहा जा सकता है कि नगर निगम और जिला प्रशासन के संज्ञान में मामला है।
जिन स्थानों पर पेड़ों में ये कीड़े हैं, वहां के लोग डर से बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे है।
कीड़ों का कहर काफी तेजी से बढ़ रहा है। आलम यह है कि पेड़ों के आसपास लोग जाने से डरने लगे हैं। घरों में भी कीड़े घुस रहे हैं, जिससे उनकी समस्या और बढ़ रही है।
