पार्सुदास महंत राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष नियुक्त

कोरबा। प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़  दीपक दुबे की अनुशंसा पर पार्सुदास महंत को कोरबा जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

कांग्रेसी विचारधारा पर चलते हुए संगठन को मजबूत कर श्रमिक हित के कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में अपना दायित्व निर्वहन करने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री महंत की नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।