निधन : नगर पालिका परिषद दीपका के प्रथम अध्यक्ष बूगल कुमार दुबे

लंबे अरसे से अस्वस्थ चल रहे नगर पालिका परिषद दीपका के प्रथम अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बूगल कुमार दुबे का लंबी बीमारी के बाद आज अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान बिलासपुर में संध्या 6:00 बजे दुखद निधन हो गया। उनका निधन दीपका के लिए अपूरणीय क्षति है। दो बार नगर पालिका के अध्यक्ष, एक बार सरपंच व एक बार जनपद सदस्य रहे  बूगल दुबे की कमी जिले की राजनीति में सदा खलेगी। जानकारी के अनुसार 31 अगस्त को सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार दीपका मुक्तिधाम में किया जाएगा।