20जुलाई को पंचवटी में अनिश्चित कालीन हड़ताल को लेकर बनाई जाएगी रणनीति

कोरबा।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर छत्तीसगढ़ में कार्यरत लगभग पौने पांच लाख कर्मचारियों – अधिकारियों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 01अगस्त 2023 से अनिश्चित कालीन हड़ताल निर्धारित है।

अपने ग्रुप्स में शेयर कीजिए।

हड़ताल को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने प्रांतीय मोर्चा द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिला हेतु पर्यंवेक्षक दल गठित कर निर्धारित तिथि 23जुलाई तक जिले के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित करने निर्देश दिया गया है।

Veerchhattisgarh

इस हेतु प्रांतीय पर्यंवेक्षक दल में शामिल छ ग प्रदेश लिपिक वर्गीय संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी,  छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण तिवारी, छत्तीसगढ़ चतुर्थ वर्ग शा. कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विंदेशवर रौतिया, छ.ग. शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजनारायण द्विवेदी की उपस्थिति मे कोरबा जिले के मोर्चा से सम्बद्ध संगठनों के सर्व जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों का बैठक 20जुलाई 2023 को पंचवटी विश्राम गृह मे समय दोपहर 2:00बजे निर्धारित की गई है। तत्संबंध मेंआज 16 जुलाई को शिक्षक सदन कोरबा मे छ.ग. कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा आंदोलन संचालन समिति के सदस्यों, मोर्चा के सम्बद्ध एवं घटक संगठनों के प्रान्त /जिला /खंड पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक मोर्चा के संयोजकद्वय केआर डहरिया, जगदीश खरे के नेतृत्व मे रखा गया था।बैठक में निर्णय लेते हुए पर्यंवेक्षक दल की उपस्थिति मे 20 जुलाई को होने वाली जिला स्तरीय बैठक में अधिक से अधिक कर्मचारी अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने, प्रचार सामग्री पाम्पलेट, बैनर,रसीदबुक, सामूहिक अवकाश प्रपत्र की छपाई पर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा इस आंदोलन को “करो या मरो”की तर्ज पर हड़ताल को सफल बनाने की बात कही गई। बैठक में उपस्थित आंदोलन संचालन समिति के सदस्य ओमप्रकाश बघेल, एसएन शिव, सर्वेश सोनी, केडी पात्रे, रामकपूर कुर्रे वेदव्रत शर्मा, आरडी केशकर, डॉ गिरीश केशकर, विनोद सांडे द्वारा संयुक्त रूप से मोर्चा से सम्बद्ध कोरबा जिले के सर्व संगठन प्रान्त /जिला /खंड के पदाधिकारियों को 20 जुलाई की बैठक मे सादर उपस्थिति सुनिश्चित कराने अपील की गई है। आज की बैठक मे मुख्य रूप से नोहर चंद्रा,चन्द्रिका पाण्डेय, जय प्रकाश झा, वीरू कुमार गुप्ता, अखिलेश जैन, रामचरण साहू, हरिराम पटेल,भानु प्रसाद साहू अन्य लोग उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी आंदोलन संचालन समिति के सदस्य ओमप्रकाश बघेल द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *