दिलिप सी मंडल : चुनाव.. शास्त्रों में इसे ही आश्चर्य कहा गया है.. मोदी जी हैं न!

24 साल नवीन बाबू लगातार मुख्यमंत्री रहे। जीतते रहे। जीतते रहे। वहां बीजेपी या कांग्रेस ने कभी चुनाव आयोग या चुनाव प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाए।

Veerchhattisgarh

अभी सत्ता गए एक साल भी नहीं हुए और नवीन बाबू बेचैन हो गए। चुनाव पर ही सवाल उठा दिया।

शास्त्रों में इसे ही आश्चर्य कहा गया है।


मोदी जी हैं न!

दुनिया का मौसम तूफ़ानी🌀 है। टैरिफ़ वार छिड़ गया है। अमेरिका और रूस ने लगभग सौ साल से चल रही आपसी लड़ाई बंद कर दी है। न कोई अपना है, न कोई पराया। न दोस्त अब दोस्त है, न दुश्मन अब दुश्मन।

हर देश के लिए पैसा ही भगवान है, वही खुदा है, वही गॉड है।

शुक्र है कि भारत में एक स्थिर सरकार है, जिसके प्रधान नरेंद्र मोदी हैं, जो राष्ट्र प्रथम के अलावा और किसी भी विचारधारा से बंधे नहीं हैं।

मोदी इस तूफ़ान में आपके और राष्ट्र के भरोसेमंद सारथी हैं।

 

उनके लिए राष्ट्र हित ही असली चीज़ है। लेफ़्ट, राइट, सेंटर, कम्यूनल, सेक्युलर, गुट निरपेक्ष सब अभी स्थगित हैं। विचारधारा अभी विश्राम करेगी।

प्रयोजनवाद यानी Pragmatism ही रास्ता है।

तो चैन से रहिए। मोदी जी सँभाल लेंगे।

-श्री दिलीप सी मंडल के पोस्ट से साभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *