सतीश चंद्र मिश्रा : मोदी का धमाका.. कांग्रेस का फ्रॉड
ज्यादा हिसाब किताब की जरूरत नहीं…. कांग्रेसियों का फ्रॉड बस एक तथ्य से समझाए देता हूं। 1947 से 2014 तक 67 सालों में कांग्रेस केवल 2.5 लाख की आय टैक्स फ्री कर पाई थी। वो भी तब जब उसके आधा दर्जन से ज्यादा वित्तमंत्री ऑक्सफोर्ड, हार्वर्ड, कैम्ब्रिज और ना जाने कौन कौन से दिग्गज विदेशी संस्थानों से फाइनेंस की भारी भरकम डिग्रियों से लैस थे। 2004 से 2014, दस वर्षों तक तो कांग्रेसी इसी बात पर लगातार रस्सी कूदते रहे कि हमारा प्रधानमंत्री दुनिया का महान अर्थशास्त्री है। लेकिन ये सब लोग 67 सालों तक दंड बैठक कर के केवल 2.5 लाख तक की आय टैक्स फ्री कर पाए थे।
लेकिन आज एक चाय वाले प्रधानमंत्री ने दस साल में 12 लाख तक आय टैक्स फ्री कर के मध्यम वर्ग को छप्पर फाड़ के राहत दी है और ऑक्सफोर्ड हार्वर्ड कैम्ब्रिज भक्त कांग्रेसियों का मुंह काला किया है।
अंत में उल्लेख परम आवश्यक है कि इस छूट पर भी कांग्रेसियों ने रोना शुरू किया कि, INFLATION अर्थात् मुद्रास्फीति भी तो देखिए। अतः कमर के नीचे और पीछे उनके स्थान विशेष में लगी इस भीषण आग को भी बुझाने के लिए बताना आवश्यक है कि, बढ़ी हुई मुद्रास्फीति के हिसाब से 2014 के 2.5 लाख आज 2025 में 4.33 लाख ही होते हैं।
साथ दिया INFLATION कैलकुलेटर देखिए।
लेकिन चाय वाले प्रधानमंत्री ने दस साल में 12 लाख तक आय टैक्स फ्री कर दी है।
थ्री… थ्री… थ्री… चियर्स For Our Chaywala PM
हिप हिप हुर्रे….