अंडमान और निकोबार के द्वीपों का नाम हमारे नायकों के नाम पर रखना यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि आने वाली पीढ़ियां राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद रखें: प्रधानमंत्री

  • अपनी जड़ों से जुड़े रहने वाले राष्ट्र विकास और राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ते हैं: श्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि अंडमान एवं निकोबार के द्वीपों का नाम हमारे नायकों के नाम पर रखना यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि आने वाली पीढ़ियां राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को याद रखें। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, वे विकास एवं राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ते हैं।

श्री मोदी ने एक्स पर शिव अरूर की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा:

Veerchhattisgarh

“अंडमान और निकोबार के द्वीपों का नाम हमारे नायकों के नाम पर रखना यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि आने वाली पीढ़ियां राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को याद रखें। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और उन प्रतिष्ठित हस्तियों की स्मृति को संरक्षित करने और बनाए रखने के हमारे बड़े प्रयास का भी हिस्सा है जिन्होंने हमारे देश पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

आखिरकार, जो राष्ट्र अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, वे ही विकास और राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़ते हैं।

नामकरण समारोह से मेरा भाषण भी यहां है। https://www.youtube.com/watch?v=-8WT0FHaSdU

इसके साथ ही, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का भी आनंद लें। सेलुलर जेल भी अवश्य जाएं और महान वीर सावरकर के साहस से प्रेरणा लें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *