फिल्म आर्टिकल 370 : MP के बाद छत्तीसगढ़ में Tax फ्री..! इन देशों में बैन, PM ने की थी सराहना..
अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर सरकार ने किस गोपनीयता से योजनाबद्ध तरीके से काम किया, यह फिल्म उसके बारे में गहराई से जानकारी देती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के चरम पर है और दर्शकों द्वारा इसे सराहा जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में “Article 370” फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है, ऐसे में लोग को आशा है कि छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसे टैक्स फ्री कर देंगे।
कई देशों बहरीन, कुवैत, इराक, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में Article 370 बैन होने के बाद सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि भारतीय सिनेमा के इन देशों में बहुत सारे फैंस हैं, आर्टिकल 370 और फाइटर जैसी फिल्मों के बैन होने के बाद बड़ा प्रश्न खड़ा हो गया है।
एक्ट्रेस यामी गौतम की ”आर्टिकल 370” को खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के चरम पर है और दर्शकों द्वारा इसे सराहा जा रहा है।
आदित्य सुहास जंभाले के डायरेक्शन में बनी फिल्म राजनीतिक विषयों को गहराई से दिखाती है। ‘आर्टिकल 370’ में भारत सरकार के फैसले के मद्देनजर आने वाली चुनौतियों को दिखाया गया है। यह फिल्म कई मुद्दों को दिखाती है, जिससे लोग अब भी अनभिज्ञ थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भाषण में फिल्म का उल्लेख भी किया गया है। इस मुद्दे के बारे में सही जानकारी देने की क्षमता रखते हुए मेकर्स की सराहना की जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने की थी फिल्म की तारीफ
फिल्म में यामी गौतम ने ज़ूनी हक्सर नाम की एक ख़ुफ़िया अधिकारी की भूमिका निभाई है और आर्टिकल 370 के तहत जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जे से हटाने के इर्द-गिर्द घूमती है। कुछ दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में एक सभा को संबोधित करते हुए ‘आर्टिकल 370’ फिल्म को लेकर उन्होंने कहा था ”मैंने सुना है कि इस हफ्ते आर्टिकल 370 पर एक फिल्म रिलीज होने जा रही है।यह अच्छी बात है क्योंकि इससे लोगों को सही जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।”
अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर सरकार ने किस गोपनीयता से योजनाबद्ध तरीके से काम किया, यह फिल्म उसके बारे में गहराई से जानकारी देती है। फिल्म में यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं और उन्होंने शानदार काम किया है। वहीं अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री का रोल निभाया है। साथ ही सपोर्टिंग रोल में प्रियामणि, वैभव तत्ववादी, किरण करमाकर और राज जुत्शी ने अच्छा काम किया है। फिल्म Article 370 को आदित्य जांभले ने डायरेक्ट किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में “Article 370” फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ़िल्म के माध्यम से देश जम्मू कश्मीर में धारा-370 हटने के पूर्व और उसके पश्चात आये ऐतिहासिक परिवर्तन को नजदीक से जान सकेगा।
