देवेंद्र सिकरवार : मोदी की दुश्मनी इतनी सस्ती भी कहाँ है…
जब ट्रम्प ने मोदी जी से बिगाड़ शुरू किया, उसी दिन से ट्रम्प के बुरे दिन शुरू हो गये।
अब इसे संयोग समझें या ज्योतिषीय शत्रुहंता योग कि जिसने मोदी से पंगा लिया और मोदी ने भी बदले की सोच ली तो समझो वो बंदा निबट गया।
लिस्ट बहुत लंबी है लेकिन ताजा नाम ट्रम्प का जुड़ा है और ट्रम्प की कुंडली में मस्क मोदी का शत्रुहंता योग बनकर चढ़ चुके हैं।
कहीं एप्स्टीन फाइल मस्क के हाथ लग गई तो ट्रंप समझो गया।
लेकिन एक मिनिट…..
कुछ डेढ़ श्याणे पूछेंगे कि अगर ऐसा है तो राष्ट्रीय पोपट अब तक क्यों नहीं निबट पाया जो मोदी पर सबसे ज्यादा आग उगलता है।
तो भैये, ऐसा है कि शत्रुहंता योग भी उस जोकर को देख हंस पड़ता होगा और फिर वह तो भाजपा का चुनाव जिताने वाला सबसे बड़ा असेट है। उसका विनाश मोदी क्यों चाहेंगे?
अब ट्रम्प जैसे से दुश्मनी कुछ जँचती भी है
भाई मेरे, मोदी की दुश्मनी इतनी सस्ती भी कहाँ है।
