सुरेंद्र किशोर : क्या भारतीय संविधान के अगले संस्करण में वे सारे 22 चित्र समाहित किये जाएंगे जो मूल काॅपी में मौजूद हैं ?
संविधान दिवस (26 नवंबर )की पूर्व संध्या पर

भारतीय संविधान की मूल काॅपी में राम,कृष्ण,
शिव,बुद्ध,गांधी,सुभाषचंद्र बोस आदि के चित्र अंकित हैं।
कुल 22 पेंटिंग्स हैं।

पर, आजादी के तत्काल बाद के हमारे शासकों ने बाद के संस्करणों से उन चित्रांकनों को संविधान की प्रतियों से निकाल बाहर कर दिया।
इंडोनेशिया में 87 प्रतिशत मुस्लिम हैं।

उसके बावजूद उस देश के करेंसी नोट्स पर आज भी गणेश के चित्र होते हैं।
याद रहे कि इंडोनशियावासियों ने अपने हिन्दू पूर्वजों की संस्कृति को अपने यहां से समाप्त नहीं किया है।
किंतु हमारे देश के शासकगण……..।
थोड़ा कहना, अधिक समझना।
संविधान की मूल प्रति में मौजूद पेंटिंग्स में से कुछ यहां प्रस्तुत हैं।

