भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा को विनोद साहू ने दी शुभकामनाएं

कोरबा। दीपका नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा को भाजपा कोरबा जिला का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों से जुड़े अधिवक्ता विनोद कुमार साहू ने मनोज शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अधिवक्ता व भाजपा बरपाली मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद कुमार साहू ने भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि “मनोज शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कोरबा जिला में संगठन की दृष्टि से एक नए अध्याय का शुभारंभ हुआ है। सबको विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी।”

Veerchhattisgarh

उल्लेखनीय है कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के  अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके दीपका के मनोज शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

मनोज शर्मा के जिला अध्यक्ष नियुक्त होते ही उनके समर्थकों में ही नहीं बल्कि पूरी पार्टी में हर्ष का माहौल है मनोज शर्मा को यह दायित्व उनके कुशल नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता के बतौर मिला है।

पार्टी ने उनके अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज शर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य किए हैं।

भाजपा में निभाई गई जिम्मेदारियां और योगदान ने उन्हें इस शिखर पर पहुंचाया है, प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य, भाजपा जिला कोरबा प्रभारी, आजीवन सहयोग निधि, कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद दीपका अध्यक्ष, किसान मोर्चा जिला सामाजिक समरसता प्रमुख (आरएसएस) मंडल अध्यक्ष, भाजपा मंडल (06 वर्षों तक) पार्षद (पीआईसी), नगर पालिका परिषद दीपका अपने राजनीतिक कार्यकाल में उल्लेखनीय कार्य किए। वर्ष 1996 से 2003 तक ग्राम पंचायत दीपका में दो बार निर्विरोध निर्वाचित होकर पंच बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *