सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की साइकिल पर ये भाजपा प्रत्याशी लगाएगा ब्रेक
मैनपुरी के लोकसभा चुनाव में 1996 से सपा के आगे नतमस्तक भाजपा सपा का मैनपुरी का किला ढहाने के लिए पार्टी हर संभव प्रत्याशी को चुनाव में उतार चुकी है। इस बार सपा ने उप चुनाव में भारी मतों से जीतने वाली डिंपल यादव को मैदान में उतारा है तो सूत्रों के अनुसार भाजपा उनके सामने मजबूत प्रत्याशी के रूप में एक पूर्व सांसद सिने अभिनेता को डिंपल के सामने प्रत्याशी बनाने की कवायद भाजपा में चल रही है। इसके लिए एक बड़े नेता को सिने अभिनेता से संपर्क करने का कहा गया है। भाजपा नेता मान रहे हैं कि बड़े पर्दे का यह खिलाड़ी ही डिंपल को मैनपुरी में बड़ी चुनौती दे सकता है।

