साहू समाज ने त्याग की देवी माता राजिम जयंती समारोह मनाया
कोरबा।भगवान श्री राजीव लोचन” पर अपार श्रद्धा एवं भक्ति रखने वाली ‘तैलिक वंश’ की आराध्य, त्याग, सेवा और समर्पण की देवी “भक्त माता राजिम” जी की जयंती पर माता कर्मा सेवा समिति के द्वारा कोरबा में राजिम जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
सभी वक्ताओं ने समवेत स्वर में कहा कि हमें इस बात का गौरव है कि भक्त माता परम श्रद्धेय राजिम का असीम स्नेह हमारे, वंश को प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ की चित्रोपल्ला गंगा (महानदी) की गोद में जन्म लेने वाली भक्त माता राजिम तैलिक वंश शिरोमणि है।
सर्वप्रथम माता राजिम के तैल चित्र मे पूजा अर्चना किया गया, जिसमें समिति के सरक्षक राम कुमार साहू ने माता राजिम के जीवनी पर प्रकाश डाला। गजानन प्रसाद साहू ने अपने उद्बोधन में माता राजिम के सेवा भावना की महत्ता को उकेरा। समिति के अध्यक्ष प्रेमलाल साहू ने राजिम जयंती आयोजन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। उपाध्यक्ष द्वय श्रीमती छाया साहू व श्रीमती सीमा साहू, समिति के महासचिव विनोद कुमार साहू ने माता कर्मा सेवा समिति के द्वारा की जा रही रचनात्मक कार्यक्रम की जानकारी दी एवं भविष्य में समिति के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर संयुक्त सचिव चक्रधर प्रसाद साहू श्रीमती पूर्णिमा साहू, मिलन साहू श्रीमती नेहा साहू ,श्रीमती हेमलता साहू , श्रीमती कनकलता साहू केसर साहू सहित बहुत संख्या में स्वजातीयजन एवं माता कर्मा सेवा समिति के अनुयाई उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार साहू महासचिव ने किया।